फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 24 घंटे में अवैध हथियार सहित चार काबू

Tue, 02 Jan 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग स्थानों से पुलिस टीमों ने पिछले 24 घंटे में अवैध हथियार सहित 4 युवकों को काबू किया है। अवैध हथियार सहित काबू किए गए युवकों के खिलाफ बेरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। 31 दिसंबर की रात को पुलिस की टीमें थाना बेरी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देखकर युवक भागने लगे तो पुलिस ने युवकों को पकड़ा और जांच की तो उनके पास हथियार मिले। वह लाइसेंस नहीं दिखा पाए। पुलिस ने सभी के खिलाफ अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दुबलधन चौक पर पैदल आ रहे युवक की तलाशी में देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस मिला। युवक की पहचान गोच्छी निवासी कृष्ण के रूप में हुई। वहीं बिसाहन मार्ग नहर पर गोच्छी की सीमा पर गश्त कर रही पुलिस ने एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस मिला। युवक की पहचान मोहन उर्फ सुण्डा निवासी गोच्छी के रूप में हुई। झज्जर-दादरी मोड़ पर अच्छेज मोड़ छुछकवास पर एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तो पुलिस ने उसको पकड़ लिया। युवक की तलाशी में सफेद रंग के प्लॉस्टिक के कट्टे में देशी पिस्तौल मिली। युवक की पहचान जमावड़ी हाल छुछकवास निवासी सोमबीर उर्फ लाल के रूप में हुई। वहीं दुबलधन चौक पर एक युवक वाहन के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से दो अवैध हथियार मिले। युवक की पहचान बादली निवासी धीरज के रूप में हुई है। बेरी थाना प्रभारी जसवीर ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बेरी क्षेत्र से अवैध हथियारों के साथ चार युवकों को काबू किया है। युवकों के खिलाफ अवैध हथियार मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें