फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर निर्माण शुरू न होने पर किसानों में रोष, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। साढ़े तीन हजार एकड़ जमीन की सिंचाई के लिए बनने वाली बराही माइनर की टेंडर समेत तमाम औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, इसके बावजूद निर्माण शुरू हो पाया है। इससे किसानों में आक्रोश है। किसानों ने इस मामले में मुख्यमंत्री व तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भेजकर जांच करवाने की मांग की है। साथ ही स्थानीय विधायक पर इस मामले में अनावश्यक दखल दिए जाने का आरोप लगाते हुए गांव की चौपाल में आने पर उन्हें काले झंडे दिखाने का एलान किया है। शुक्रवार को बामनोली और आसपास के गांव के साथ मिलकर किसानों ने भाजपा विधायक, अधिकारियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि स्थानीय विधायक के राजनीतिक दखल के कारण माइनर निर्माण योजना लंबित पड़ती दिखाई दे रही है। उनके द्वारा पार्टी के चहेते कार्यकर्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए अधिकारियों पर अनावश्यक राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। इस बारे में भारतीय किसान यूनियन द्वारा स्थानीय प्रशासन और मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजी है। इसमें मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। 65 लाख की लागत से पूरी होने वाली जल परियोजनाओं पर अधिकारियों द्वारा राजनीतिक दखल न रोकने के कारण ही ठेकेदार निर्माण कार्य छोड़कर भाग गया। इसका खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। नाहरा-नाहरी रोड पर दूसरी तरफ निजामपुर सीमा तक 1408 एकड़ जमीन सिंचाई से वंचित होने के कारण अब बंजर हो रही है। बार-बार लिखित शिकायत और प्रदर्शन के बावजूद सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के किसानों ने एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की सूरत में गांव में जनप्रतिनिधियों का प्रवेश निषेध कर लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के राजनीतिक बहिष्कार की चेतावनी दी है। किसान रणबीर सिंह, मांगेराम, विशाल सिंह, समे सिंह, सूबे सिंह, कृष्ण आदि ने विधायक को चौपाल में आने पर काले झंडे से उनका विरोध करने का फैसला लेने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें