बहादुरगढ़। एक शातिर ने खुद को बैंक का मैनेजर बताकर एक व्यक्ति के खाते से 63700 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में लाइनपार निवासी अरविंद शर्मा ने कहा है कि गत 15 मार्च को उसके पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को केनरा बैंक का मैनेजर बताया और खाते व एटीएम की जानकारी दे दी। मैंने उसको जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद मेरे फोन पर खाते से 63700 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इसके बाद मैं बैंक गया तो पता चला कि बैंक से कोई कॉल उसके पास नहीं गई। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे। उधर, लाइनपार थाना प्रभारी दिनकर ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले को सुलझाया जाएगा।