फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बस्ती से आगे नहीं हो पा रही पानी की निकासी, लघु सचिवालय पहुंचीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव भागवी की बस्ती से पानी की निकासी न होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। ग्राम पंचायत से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। शुक्रवार को गांव की महिलाएं लघु सचिवालय जिला उपायुक्त से मिलने पहुंची। उनकी अनुपस्थिति में पंचायत विभाग अधिकारी से मिली और ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। ग्रामीण महिलाओं ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महिला पूनम, सरोज, अंजू, सुशीला, बाला, बबली, गिंदोड़ी, सुनीता, गीता, जीवनी, सुनहेरी व सुशीला ने बताया कि भागवी की दलित बस्ती में पानी निकासी के प्रबंध नहीं है। बारिश और घरों से निकलने वाला पानी बस्ती में ही जमा है। पानी की आगे निकासी की व्यवस्था न होने पर बस्ती में रहन दूभर हो गया है। इन महिलाओं ने बताया कि दूषित पानी पर मच्छर पनप रहे हैं और बस्ती के लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। इस संबंध में सरपंच से कई दफा गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिलाओं ने बताया कि शुक्रवार को पंचायत विभाग के अधिकारी से उन्होंने मुलाकात की और समस्या से अवगत कराया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया है। विभागीय अधिकारी से आश्वासन पाकर महिलाएं वापिस लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें