फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन के नीचे से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में मेट्रो स्टेशनों के नीचे से दो बाइक चोरी हो गई हैं। वाहन मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सराय औरंगाबाद निवासी दीपक ने कहा है कि मंगलवार को वह किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गया था। बाइक ब्रिगेेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़ी की थी। जब दिल्ली से वापस आया तो नहीं मिली। उधर, महम निवासी अनिल ने कहा है कि वह मेट्रो में कार्यरत है। फिलहाल ड्यूटी दिल्ली के पंजाबी बाग स्टेशन पर है। मंगलवार की सुबह उसने अपनी बाइक एमआईई मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़ी की थी। ड्यूटी पूरी होने के बाद वह शाम को वापस लौटा तो बाइक नहीं मिली। इन दोनों मामलों में सिटी पुलिस व सेक्टर छह थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें