फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने खत्म की हड़ताल, ड्यूटी ज्वाइन करने से पटरी पर लौटीं स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। हड़ताल पर चल रहे एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के आश्वासन के बाद वीरवार को 24वें दिन अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली। सस्पेंड कर्मचारियों को भी ड्यूटी ज्वाइन करवाया गया हैै। सरकार ने इन कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा की मांग को छोड़कर अन्य सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। इसके लिए दो माह का समय मांगा गया है।
पिछले 24 दिनों से एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल चली आ रही थी। जिले में 95 कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे। 92 कर्मचारियों ने वीरवार को अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली जबकि तीन कर्मचारी पहले ही अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर चुके हैं। एनएचएम यूनियन जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारी नेताओं की सरकार के साथ बातचीत हुई है। सरकार ने सेवा सुरक्षा की प्रमुख मांग को छोड़कर शेष अन्य सभी सुविधाएं मुहैया करवाए जाने का आश्वासन दिया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने कर्मचारी नेताओं को आश्वासन दिया है कि अब उन्हें एक मुश्त वेतन मिलेगा जबकि इस समय उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से अलग- अलग दो किस्तों में वेतन मिल रहा है। अब राज्य सरकार ने एकमुश्त वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने यूनियन नेताओं के साथ हुई वार्ता में यह भी आश्वासन दिया है कि हड़ताली कर्मचारियों का 24 दिन का वेतन नहीं काटा जाएगा और उनको सातवें वेतन आयोग की भी सुविधा दी जाएगी। जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल सरकार के आश्वासन एवं देश के मौजूदा हालातों को देखते हुए कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने की बजाय स्थगित कर दी है। अगर सरकार ने दो माह के दौरान उनकी मांगों पर अमल नहीं किया तो हड़ताल फिर से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी हड़ताली कर्मचारियों ने वीरवार को अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को 92 कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। तीन कर्मचारी पहले ही ज्वाइन कर चुके हैं। सस्पेंड कर्मचारियों को भी ज्वाइन करवा लिया गया है। - डॉ. वीरेंद्र यादव, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें