फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर फार्म बेचकर ग्रामीणों से कर रहे ठगी, सीडीपीओ से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सहायता राशि मिलने का झांसा देकर गांवों में अवैध फार्म बेचे जा रहे हैं। सरकार की तरफ से इस तरह की कोई योजना ही नहीं चलाई गई है। इस संबंध में विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने सीडीपीओ निर्मल शर्मा से शिकायत की है। सीडीपीओ का कहना है कि रुपये कमाने के चक्कर में ग्रामीणों को बेवकूफ बनाया जा रहा है और मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर गांव में वितरित किए जा रहे फार्म पूर्णतया गलत हैं। सरकार की इस तरह की कोई भी योजना नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व लोगों बहकाकर उनसे पैसे लूट रहे हैं। ऐसे लोगों से बचने की आवश्यकता है। सीडीपीओ निर्मल शर्मा ने बताया कि उन्हें कई लोगों के माध्यम से शिकायत मिली है कि कुछ लोग विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पैसे मिलने की बात कह रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग या सरकार की इस तरह की कोई भी योजना नहीं है और ये लोग भोले भाले ग्रामीणों से पैसे ठगने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर सरकार समय-समय पर समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी देती है। विभाग अथवा सरकार द्वारा गांव में जाकर फार्म वितरित करने और पैसे देने का कोई भी अभियान नहीं चलाया हुआ है। इसलिए ऐसे लोगों से बचें और उनकी शिकायत पुलिस व महिला एवं बाल विकास विभाग को करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें