फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल करने वाली दो एनएचएम कर्मियों की बिगड़ी तबीयत, जूस पीलाकर खत्म कराया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठीं दो एनएचएम कर्मियों की बिगड़ी तबीयत, जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में 21वें दिन भी जारी रहा धरना
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
एनएचएम कर्मियों द्वारा की जा रही हड़ताल सोमवार को 21वें दिन भी जारी रही। सुबह के समय कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। धरने की अध्यक्षता प्रधान अंजू ने जबकि संचालन डॉ. धर्मबीर ने किया। सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठीं दो महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई और उस इमरजैंसी कक्ष में ले जाकर उपचार दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले 144 घंटे से अनशन पर बैठे कर्मियों को सेवानिवृत्त मास्टर रामरतन घसौला, आशा वर्कर राज्य उपप्रधान कमलेश, हेमसा जिला प्रधान विजय लांबा, एसकेएस संयोजक राजकुमार घिकाडा ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। धरना स्थल पर पहुंच कर कर्ण सिंह समसपुर, हरियाणा अध्यापक संघ जिला प्रधान रमेश जाखड़, सचिव जयवीर, चतुर्थ श्रेणी यूनियन राज्य उपप्रधान रमेश मौड़ी, बाढ़डा ब्लॉक सचिव कर्मवीर बिलावल ने समर्थन देते हुए उनकी मांगों को जायज बताया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने एनएचएम कर्मियों को ड्यूटी पर वापिस लौटने का दबावा बनाया लेकिन कर्मी धरने पर डटे रहे। एनएमएच कर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी आंदोलन इसी प्रकार जारी रहेगा। इस अवसर पर शिल्पा, सुशीला, महेंद्र, रविंद्र, कृष्णा, संदीप, सुनील, सतेंद्र, वेद, प्रकाश, ओमप्रकाश, अमित, रविंद्र, मनोज, संजय, जितेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें