फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलेंट हट स्पर्धा में आयुष ने जीती इलेक्ट्रोनिक स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव मौड़ी स्थित सीबीएस मेमोरियल स्कूल प्रागंण में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के करीब 500 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता की शर्तों अनुसार 9वीं व 10वीं कक्षा के 95 प्रतिशत व इससे अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी व तीसरी कक्षा से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को साइकिल दी जानी थी। परीक्षा में 95 प्रतिशत से ज्यादा कोई भी प्रतिभागी अंक प्राप्त नहीं कर सका जबकि स्कूल कमेटी ने फैसला लिया कि इन कक्षाओं के टॉपर बच्चों के बीच लक्की ड्रा के आधार पर पुरस्कार दिया जाए। इसके अनुसार सीनियर वर्ग में आयुष को स्कूटी व जूनियर वर्ग में रितिक को साइकिल दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा कक्षा दसवीं के नवीन ने प्रथम स्थान पाकर लैपटॉप, दसवीं की नेहा ने द्वितीय स्थान पाकर स्मार्ट फोन, दसवीं कक्षा के विनित ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉली बैग, नौवीं कक्षा से ज्योति ने प्रथम स्थान पाकर एलईडी, नौवीं कक्षा से निशा ने द्वितीय स्थान पाकर स्मार्ट फोन, आठवीं से अमरेंद्र ने प्रथम स्थान पाकर स्मार्ट टैब, सातवीं की विधि ने प्रथम स्थान पाकर स्मार्ट टैब व छठी के गौरव ने प्रथम स्थान पाकर स्मार्ट टैब पर अपना कब्जा जमाया। इसके अतिरिक्त छठीं से आठवीं तक द्वितीय व तृतीय स्थान पाने विद्यार्थियों को भी इनाम के तौर पर इलेक्ट्रिक वॉच, दीवार घड़ी, इलेक्ट्रिक लैब बॉक्स व अन्य पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर चेयरमैन इंद्रजीत फौगाट, प्रमिंद्र, पैरा माऊंट इंस्टीट्यूट के निदेशक इंद्रजीत सिंह व डीपीसी जय प्रकाश संभ्रवाल, सुरेश सोलंकी, विजय सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें