फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके पर हुए झगड़े में एक गंभीर, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव नरसिंहवास निवासी व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घायल को भिवानी से रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में घायल सोमवीर सिंह निवासी नरसिंहवास ने बताया कि 13 फरवरी को वह बाइक पर सवार होकर गांव छपार से नरसिंहवास जा रहा था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। उन्होंने नरसिंहवास के रास्ते में पहुंचने पर वहां शराब के ठेके से शराब ली। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने शराब पीने की जिद्द को लेकर उनके साथ झगड़ा कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी बाइक को नीचे गिरा जिससे उसे काफी चोटें आई। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसका दूसरा साथी मौके से भागकर बच निकला। उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। बाद में परिजनों को पता चलने उसे भिवानी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। घायल सोमबीर के पुलिस ने बयान दर्ज किए। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें