बादली। गांव बामड़ोला में मनरेगा मजदूरों ने एसडीएम से काम की मांग की है। मजदूरों ने मांग पत्र में कहा है कि उन्हें पिछले कई दिनों से मनरेगा में काम नहीं मिल रहा है। ऐसे में उनके परिवार के सामने आर्थिक तंगी शुरू हो गई है। मजदूरों ने गांव के सरपंच पर भी भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। शीला, संगीता, निर्मला, पिंकी, रोशनी, सुरेखा, बाला, कांता, संतरा,अश्विनी, हरीश, भोले और अशोक ने एसडीएम त्रिलोकंचद को दी शिकायत में कहा कि उन्हें गांव में चल रहे मनरेगा कार्य में काम नहीं दिया जा रहा है। जब वह सुबह 8 बजे काम के लिए जाते हैं तो उन्हें सुबह 3 बजे काम पर आने के लिए कहा जाता है। इसके अतिरिक्त महिलाओं से कस्सी के साथ-साथ भारी काम भी करवाया जाता है। मजूदरों ने एसडीएम से मांग की है कि उन्हें काम पर सुबह 8 बजे बुलवाया जाए ताकि उन्हें पारिवारिक परेशानी का सामना न करना पड़े।