फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरदारों को पांच माह से नहीं मिला मानदेय, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। नंबरदारों ने प्रशासन और सरकार से उनका मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। नंबरदार एसोसिएशन जिला प्रधान राजेश ने कहा कि नंबरदारों को पांच माह से मानदेय भत्ता नहीं मिलने के कारण कई तरह की परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। 24 घंटे जनसेवा में तैनात रहने वाले नंबरदारों में इस स्थिति के चलते खासा रोष पनपा हुआ है। नंबरदार एसोसिएशन जिला प्रधान राजेश पैंतावास ने बताया कि गत अक्टूबर माह में हिसार में आयोजित प्रदेश स्तरीय नंबरदार सम्मेलन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नंबरदारों को तीन हजार प्रति माह मानदेय व मोबाइल फोन देने की घोषणा की थी। यह वायदा आज तक पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि नंबरदारों का मानदेय 1500 रुपये प्रतिमाह है और वह भी कई माह से बकाया पड़ा है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर जल्द ही जिला उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों से मिलकर बकाया मानदेय दिलवाने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें