132 केवी पॉवर हाउस में फाल्ट से बेरी के दस गांवों की बिजली गुल
बेरी। 132 केवी पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार देर शाम को फॉल्ट आने से बेरी और साथ लगते दस गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोग बिजली गुल होने का कारण जानने के लिए पॉवर हाउस ही पहुंच गए। करीब दो वर्ष पहले भी 132 केवी पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से कई दिनों तक बिजली ठप रही थी और शुक्रवार देर शाम अचानक पॉवर हाउस में फाल्ट आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-रोहतक से पहुंची फाल्ट को ठीक करने वाली टीम
शुक्रवार देर शाम को 132 केवी पॉवर हाउस के ट्रांसफार्मर में फॉल्ट को ठीक करने के लिए रोहतक से टीम को बुलाया गया। निगम के जेई यशपाल ने बताया कि पावर हाउस में फॉल्ट आया है उसको ठीक करने के लिए रोहतक से टीम बुलाई गई है। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट खोजा गया और उसके बिजली की सप्लाई चालू की गई।
-इन गांवों की बिजली रही गुल
शुक्रवार को पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने बेरी कस्बा, दुजाना, चमनपुरा, बिसाहन, गोच्छी, बाघपुर ,मांगावास, भागलपुरी, बाकरा, वजीरपूर के साथ लगते गांवों की बिजली गुल रही।
वर्जन
132 केवी पावर हाउस में शुक्रवार देर शाम को फॉल्ट आ गया था। ट्रांसफार्मर को चेक करने के लिए रोहतक एमएडपी से टीम बुलाई गई थी और ट्रांसफार्मर को चेक किया गया ओर चेक करने के बाद रात करीब 11 बिजली की सप्लाई चालू हो गई थी।
सूरज प्रकाश सिंह, बेरी एक्सईएन, बिजली निगम