फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। दादरी रोहतक मुख्य मार्ग पार करते समय एक व्यक्ति कैंटर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर बौंदकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे का बयान दर्ज कर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव बौंदकलां निवासी दीपक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वीरवार शाम उसका चाचा पप्पू अपने घर इंदिरा कालोनी निमड़ी मोड़ से अपने ताऊ से मिलने के लिए गांव के अंदर वाले घर में गया था। वहां से वो अपने चाचा सहित घर आने के लिए चले थे। जब वो जाहरवीर गोगा पीर मंदिर के समीप सड़क पार करने लगे तो इसी दौरान एक आयशर कैंटर रोहतक की ओर से तेज गति में आया और उसके चाचा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका चाचा पप्पू सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान पप्पू की मौत हो गई। दूसरी ओर कैंटर चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें