फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी ने 36 ओवरलोड ट्रक और डंपर किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी और भिवानी जिला के आरटीए सचिव एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने मंगलवार रात्रि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए 36 ट्रक व डंपरों को जब्त किया है। इन वाहनों के मालिकों से ओवरलोड के अनुसार चालान राशि जमा करवाई जाएगी। मनोज कुमार ने बताया कि जब्त वाहनों को कम से कम तीन दिन के बाद छोड़े जाने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद अगली कार्रवाई में जो ओवरलोड गाड़ियां पकड़ी जाएंगी, उनको एक सप्ताह से पहले नहीं छोड़ा जाएगा। इस संदर्भ में ओवरलोड माल भरने वाले स्टोन क्रेशरों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 24 वाहनों को रावलधी बाईपास चौक पर बनाई गई पार्किंग में, दो डंपर इमलोटा पुलिस चौकी पर, एक वाहन आदमपुर डाढी पुलिस चौकी में तथा दस गाड़ी भिवानी थानों में बंद किए गए हैं। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि डंपर मालिक यह सुनिश्चित करें कि उनके वाहनों में सरकारी मानकों के अनुसार ही निर्माण सामग्री भरी जाए, अन्यथा उनका वाहन पंजीकरण भी रद्द या निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें