फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पादन पता करने के लिए कृषि विभाग की टीम पहुंची फसलों के सैंपल लेने

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। फसलों के उत्पादन का पता लगाने के लिए चंडीगढ़ से कृषि विभाग की टीम बौंदकलां पहुंची। टीम ने किसानों के खेतों में जाकर कपास, धान व बाजरा की फसलों के सैंपल लिए। इसका उद्देश्य फसलों के उत्पादन का आकलन करना रहा। वीरवार को क्राप कटिंग एक्सपेरिमेंटस के तहत कृषि विभाग चंडीगढ़ के ज्वाइंट डायरेक्टर आरएस चहल के नेतृत्व में बौंदकलां के खेतों कपास, धान और बाजरा के चार-चार एकड़ फसलों का सैंपल लिया गया है। कृषि विभाग की टीम ने खेतों में मौके पर सैंपल लिए हैं उससे पैदावार के वजन व लंबाई का पता लगाया जाएगा और इन सैंपलों की विभिन्न उपकरणों से जांच की जाएगी। इस मौके पर किसानों ने कृषि विभाग की टीम के सामने जलभराव से फसलों से नुकसान से भी अवगत करवाया। किसानों ने बताया कि बरसाती पानी से धान, कपास और बाजरे की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसका असर इन फसलों के उत्पादन पर भी काफी पड़ेगा जिससे कि किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें