फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा की मांग पर छह गांवों के किसानों ने दिया धरना, नारेबाजी भी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। अहीरवाल क्षेत्र के गांव पालड़ी, बधवाना, जावा, बीजणा, चांगरोड़, बालरोड़ सहित आसपास के गांवों में किसानों ने मुआवजे की मांग के लिए गांव बधवाना बस स्टैंड के निकट सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सरपंच पालड़ी कैलाश शर्मा, पूर्व सरपंच चागरोड़ डॉ. ओमप्रकाश ने किया।
कैलाश पालड़ी ने कहा कि पिछले दिनों बारिश व आंधी के कारण इन छह गांवों सहित आसपास के एरिया में खेतों में खड़ी कपास, बाजरा, ग्वार आदि की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। फसलें इस प्राकृतिक आपदा से नष्ट हो गई हैं। अगली रबी की फसलों की बिजाई के लिए किसानों के पास कोई आर्थिक संसाधन नहीं बचे हैं। किसानों की आर्थिक दशा को देखते हुए इन सभी गांवों में स्पेशल गिरदावरी करवानी चाहिए ताकि किसानों का मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि 16 अक्तूबर को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों का बकाया मुआवजा प्रदान करने, खाद व बीज समय पर मुहैया करवाने, बाजरे की सरकारी खरीद में राहत प्रदान करने की मांग की है। इस अवसर पर अनिल चंदेनी, बनवारी लाल, चंपक पालड़ी, अमन पालड़ी, रामसिंह जावा, महेंद्र यादव, गिरधारी, राधेश्याम शर्मा , विद्याधर बीजणा, कैप्टन वेदप्रकाश, सुरेंद्र यादव, रविदत चांगरोड़, नरेंद्र माईकला, राजेश बीजणा, जगदीश, रणसिंह, जयचंद, मांगेराम, महिपाल, राजकुमार, कृष्ण, महेश शर्मा, रजनीश चांगरोड़, अनूप, विशाल पाल, परमिंद्र , गुगन, अशोक व रतिराम चंदेनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें