बहादुरगढ़। गांव मुकुंदपुर और खैरपुर में अब शीघ्र ही लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। दोनों गांवों में पेयजल पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया। विधायक नरेश कौशिक ने इस कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक कौशिक ने गांव मुकुंदपुर में करीब 15.15 लाख रुपये की लागत से और गांव खैरपुर में करीब 16.54 लाख रुपये की लागत से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शुद्ध व पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए गांवों में बिछाई जाने वाली पाइप लाइन कार्य का शुभारंभ किया। वहीं बहादुरगढ़ शहर में करीब 7 लाख रुपये की लागत से पालिका कॉलोनी में नवनिर्मित गली का उद्घाटन करते हुए लोगों को सुविधा प्रदान की। विकास योजनाओं के उद्घाटन अवसर पर हलकावासियों से रूबरू होते हुए विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि लंबे समय से गांव खैरपुर व मुकंदपुर के ग्रामीणों की मांग पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से न होने की रही थी। ऐसे में उनके समक्ष इस समस्या को सामने रखा गया तो उन्होंने सरकार की ओर से गांव के लोगों की पेयजल संबंधित समस्या के स्थायी समाधान का फैसला लिया और जनस्वास्थ्य विभाग के माध्यम से गांव में नई पेयजल लाइन डलवाने की मंजूरी लेते हुए ग्रांट पास करवाई। नई पेयजल लाइन के गांवों में डलने के साथ ही पूरे गांव में पानी की पर्याप्त सप्लाई हो सकेगी। इस मौके पर गांव मुकंदपुर के सरपंच मंजीत, गांव खैरपुर के सरपंच अर्जुन सिंह, ब्लाक समिति सदस्य विशाल छिल्लर, महेश कुमार, कैप्टन राम सिंह दलाल, बलवान खत्री, सुरेंद्र भारद्वाज, सुरेंद्र मोहन, मास्टर रमेश, रामफल प्रधान, सत्यवीर सिंह, अश्विनी शर्मा, मास्टर राकेश, रणबीर चेयरमैन, धर्मेंद्र, संदीप, उमेश सहगल, मनोज टांडाहेड़ी आदि उपस्थित थे।