फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरान पड़े हुडा सेक्टरों के स्वतंत्र एसटीपी व वाटर वर्क्स का जल्द होगा निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहरवासियों को हुडा सेक्टरों के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हुडा प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सेक्टरों के लिए स्वतंत्र एसटीपी और वाटर वर्क्स निर्माण का काम जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके अलावा विभागीय अधिकारी सेक्टरों के लिए दूसरा ड्रॉ निकालने की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 20 अगस्त के आस-पास सेक्टरों की आबाद करने की प्रक्रिया धरातल पर शुरू कर दी जाएगी।
चरखी दादरी में पांच सेक्टरों के गठन एवं निर्माण की प्रक्रिया पिछले करीब 10 साल से चल रही है लेकिन यह प्रोजेक्ट अभी तक पूरा नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में शहर में हुडा सेक्टरों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सामान्य अस्पताल से महेंद्रगढ़ रोड के साथ शहर के बाहरी भाग में हुडा की ओर से जमीन का अधिग्रहण किया था ताकि क्षेत्रवासियों को सेक्टरों की सुविधा मिल सके। चरखी दादरी में सेक्टरों की सुविधा को लेकर लोगों की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। हुडा सेक्टरों के निर्माण को लेकर लंबे समय तक जमीन अधिग्रहण को लेकर लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा था। लोगों द्वारा कई दिनों तक धरना भी दिया गया। यहां समीप ही स्थित रामबाग की जमीन के अधिग्रहण करने को लेकर भी काफी दिनों तक गतिरोध बना रहा। बाद में सीएम द्वारा इस रामबाग की जमीन का अधिग्रहण न करने की घोषणा किए जाने पर ही मामला शांत हुआ था। शहर में हुडा प्रशासन की ओर से पांच सेक्टरों को डेवलप करने की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसमें सेक्टर आठ-नौ, नौ-ए, 10 व 10-ए के अलावा सेक्टर 11 शामिल हैं।
विज्ञापन

सेक्टर आठ और नौ में निकाले जा चुके हैं ड्रॉ
जून 2017 में हुडा प्रशासन की ओर से शहर के सेक्टर आठ और नौ के ड्रॉ भी निकाले जा चुके हैं। ड्रॉ निकाले जाने की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की गई थी। इन दोनो सेक्टरों में कुल 522 प्लाटों के ड्रॉ भी निकाले जा चुके हैं।

पांच एकड़ में एसटीपी और 30 एकड़ में बनेगा वाटर वर्क्स
इन सेक्टरों के लिए हुडा प्रशासन अलग से नया एसटीपी बनाने जा रहा है ताकि सीवरेज व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ किया जा सके। गांव रामनगर के समीप शहर के लिए पहले से बने एसटीपी के समीप ही गांव कपूरी के समीप पांच एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। हुडा प्रशासन ने सेक्टरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 30 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर रखा है। अधिग्रहण के बाद इस प्रोजेक्ट के भी जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्लानिंग में हुआ फेरबदल
पिछले दिनों हुुडा प्रशासन की ओर से इन सेक्टरों के गठन को लेकर थोड़ी प्लान में भी बदलाव किया गया था। सेक्टरों के अगले हिस्से में थोड़ा बदलाव हुआ है ताकि सीवरेज, सड़कें व पेयजल का ठीक प्रकार से सिस्टम तैयार हो सके। यहां कुछ नई सड़कें और बनाई जानी हैं ताकि बाद में किसी प्रकार की कोई परेशानी न झेलनी पड़ें।

हुडा सेक्टरों के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। तीन माह में हुडा अपनी ओर से सेक्टरों को तैयार कर देगा। जल्द ही ड्रॉ भी निकाल दिए जाएंगे।
-दलबीर सिंह, एक्सईएन हुडा प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें