फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद रसीद कटे 15 दिन बीते, नहीं खरीदी गई किसानों की सरसों

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
किसान जनहित समिति सदस्यों ने वीरवार को नई अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील पहलवान के नेतृत्व में किसानों की फसल खरीद का जायजा लिया गया। साथ ही किसानों को आ रही परेशानियों के बारे में भी पता किया गया। समिति सदस्यों ने किसानों से बातचीत कर उनकी जानी और इन्हें हल करवाने की मांग को अधिकारियों के समक्ष उठाया गया।
पहलवान ने कहा कि मंडी में किसानों की सरसों खरीद के काम में और अधिक तेजी लाने की आवश्यकता है। कई किसान तो ऐसे है जिनकी फसल खरीदने के लिए रसीद काटे हुए 15 दिन से अधिक हो चुके हैं। लेकिन उनकी फसलों को नहीं खरीदा गया। इसके चलते पिछले पखवाड़े से ये सभी किसान अनाज मंडी में ही डेरा डाले हुए पड़े हैं, इससे उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानियां हो रही है। इसके साथ आगामी फसल के लिए खेत तैयार करने व जुताई आदि का समय भी व्यर्थ हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं, जनहित समिति के सदस्यों ने मांग उठाई कि जिला उपायुक्त के निर्देशन में उन गांवों के किसानों को भी फसल बेचने का मौका मिलना चाहिए, तकि जिन्हें यह अवसर नहीं मिला या फिर जो शुरूआत में फसल नहीं ला पाए थे। पहलवान ने कहा कि सरकार प्रत्येक किसान की फसल का दाना-दाना खरीदे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सरपंच राजेश, मांगेराम नीमली, कृष्ण महराणा, पूर्व सरपंच धर्मबीर टिकाण, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, अन्नू मेहला, रोहताश, सतबीर दलाल, दिलबाग भागवी, कैलाश पालडी, लीलाराम सांगवान डोहकी, राजेंद्र, अनिल यादव, सुंदर रासीवास, मास्टर रामरूप, अतर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें