फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता मंदिर में आया 29 लाख 51 हजार 976 रुपये का चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में वीरवार को दान पात्रों से निकली धनराशि की गिनती पूरी हो गई। नवरात्र में मां बेरी वाली के भक्तों ने 29 लाख 51 हजार 976 रुपये की राशि मां के दरबार में चढ़ाई है। मां के भक्तों ने पुराने नोट और डॉलर भी दान पात्र में डाले हैं। वीरवार को गिनती में 500 के तीन और एक हजार का एक पुराना नोट दान पात्र में मिला। चढ़ावे की गिनती तीन दिन से चल रही थी और इसमें करीब 20 कर्मचारी जुटे हुए थे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रमेश कुमार ने बताया कि मंदिर में गिनती का कार्य मंगलवार से शुरू किया हुआ है और वीरवार देर शाम तक बाहर मंदिर व अंदर मंदिर में रखे 15 दान पात्रों की गिनती का कार्य पूरा कर लिया गया। वीरवार को अंदर मंदिर में रखे चार दान पात्रों को गार्द की सुरक्षा में बाहर मंदिर में लाया गया और वहां दान पात्रों की गिनती का कार्य किया गया। चार दान पात्रों से नौ लाख 67 हजार 976 रुपये की राशि निकली है। दो दिन की गिनती की राशि 19 लाख 84 हजार को बैंक में जमा करा दिया गया। मंदिर में रखे 15 दान पात्रों में मां के भक्तों ने 29 लाख 51 हजार 976 रुपये की राशि मां के दरबार में चढ़ाई है। पिछले साल माता के भक्तों द्वारा 28 लाख 31 हजार 606 रुपये की राशि चढ़ावे के तौर पर मंदिर में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें