अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
बेरी के प्राचीन माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में अब की दफा मंदिर में दिखी भक्तों की भारी भीड़ के साथ-साथ चढ़ावा भी उसी अनुपात में आता दिखाई दिया। मंदिर में रखे सभी दानपात्रों के चढ़ावे की गिनती का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। मंदिर में रखे दानपात्रों की गिनती अगले दो-तीन मेें संपन्न हो पाएगी। मंगलवार को माता मंदिर में रखे में दान पात्रों को खोला गया तो उसमें पुराने नोट मिले। नायब तहसीलदार रमेश कुमार ने बताया कि मंदिर में दान पात्रों को खोला गया तो उसमें से एक हजार के तीन और 500 के 10 पुराने नोट मिले हैं। मां के दरबार में भक्तों ने सिंगापुर के 3 डालर दानपात्रों में डाले हैं।
पहले दिन हुई साढे़ 8 लाख राशि की गिनती
मंगलवार को गिनती समाप्त होने तक 5 दान पात्र खोले गए जिससे 8 लाख 50 हजार राशि एकत्रित हुई और बाकी बचे 10 दान पात्र की गिनती की जाएगी। नवरात्रों के दौरान रखे दान पात्रों की संख्या इस प्रकार है बाहर वाले मंदिर में 11 दान पात्रे रखे गए और अंदर वाले मंदिर में 4 दान पात्र रखे गए। पहले दिन बाहर वाले मंदिर में रखे दान पात्रों में से 5 दान पात्र खोले गए, इनमें 8 लाख 50 हजार रुपये की राशि इकठ्ठी गई और बाकी बचे दान पात्रों की गिनती का कार्य बुधवार को भी जारी रहेगा।
कैमरों की जद में हो रही है गिनती
नायब तहसीलदार रमेश कुमार का कहना है कि दानपात्रों की इन राशि को गिने जाने के दौरान पारदर्शिता बरते जाने के मद्देनजर पूरे कार्य की वीडियोग्राफी कराई जा रही है तथा उस कक्ष में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। मंगलवार देर शाम तक चले इस कार्य के बाद टीम द्वारा उस कक्ष को सील कर दिया गया है और एक गार्द की तैनाती भी उसके बाहर की गई है।
वर्जन
नायब तहसीलदार रमेश कुमार ने बताया कि दान पात्रों में रखे चढ़ावे की गिनती मंगलवार से शुरू कर दी गई। बाहर वाले मंदिर में कुल 11 दान पात्र और अंदर वाले मंदिर में 4 दान पात्रों में चढ़ावा रखा हुआ था। पहले दिन बाहर वाले मंदिर में रखे दान पात्रों में से 5 दान पात्र खोल गए, जिनमें से 8 लाख 50 हजार राशि इकठ्ठी की गई और बाकी बचे दान पात्रों की गिनती का कार्य बुधवार को भी जारी रहेगा।