फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश, ओलावृष्टी व नहर टूटने से किसान बर्बाद : सांगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश, ओलावृष्टि और नहर टूटने से किसान हुआ बर्बाद : सांगवान
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता सतपाल सांगवान ने कहा कि दो दिन के दौरान हुई बारिश व ओलावृष्टि के साथ बौंद डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में किसानों को काफी नुकसान हुआ हैं। सरकार को स्पेशल गिरदावरी करवाकर 25 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा राशि देनी चाहिए। ये विचार सतपाल सांगवान ने सोमवार को दादरी के गांव बौंद कलां क्षेत्र में नहर टूटने व बारिश से खराब हुई फसलों का निरीक्षण करने के बाद व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले तो नहर टूटने से किसानों की फसल जलमग्न हो गई। इसके बाद दो दिन के दौरान हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। सिंचाई विभाग के ढुलमुल रवैये के कारण बौंद कलां डिस्ट्रीब्यूटरी दो बार टूट गई। इससे बौंद क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ फसल खराब हो गई। वहीं बीती रात बारिश व ओलावृष्टि से जिले के कई क्षेत्रों में किसानों की फसल बर्बाद हो गई। सरकार द्वारा किसानों से हर बार गिरदावरी के झूठे वादे किए जाते हैं और किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल पाता। ऐसे में सरकार किसानों की सध ले और 25 हजार प्रति एकड़ मुआवजा राशि किसानों को दे। इस मौके पर सुरेश, कृष्ण, गोपाल, नवीन अर्जुन, जगबीर सिंह, श्रीकृष्ण, बंशी, निरंजन, सतबीर व मंगत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें