फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य अधिकारी व जवानों की शहादत का सरकार ले बदला: महीपाल आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्य अधिकारी और जवानों की शहादत का बदला ले सरकार : महीपाल आर्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
राष्ट्र चिंतक एवं बेटियां भारत की शान संगठन के अध्यक्ष महीपाल आर्य ने भारतीय सेना के वीर कैप्टन कपिल कुंडू और तीन जवानों की शहादत को नमन किया है। छात्रों और ग्रामीणों को संबोधित कर महीपाल आर्य ने कहा कि भारत सरकार को शीघ्र ही इसका बदला लेना चाहिए। शहीदों के कारण हम सुरक्षित हैं। सीमा पर जवान तैनात हैं तभी देशवासी चैन की नींद सोते हैं। सैनिक का मान-सम्मान करना हर देशवासी का नैतिक कर्तव्य है। राष्ट्रवादी चिंतक महीपाल सिंह रूदड़ौल ने कहा कि पाकिस्तान ने सबसे पहले तीन नवंबर 1947 को हमला किया था। इसमें मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोपरांत परमवीर चक्र मिला था। हमें शहीदों की शहादत को सदा याद रखना चाहिए। इस मौके पर सूबेदार सुरेंद्र सिंह, सूबेदार वेदप्रकाश, रामफल सिंह आर्य, राज सिंह, पूर्व पलिस अधिकारी भगवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें