फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे करवाने के लिए बेरी वासियों को नहीं काटने पड़ेंगे झज्जर और रोहतक के चक्कर, जल्द मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
धर्मनगरी बेरी में आठ करोड़ की लगात से नए कलेवर में मनाया नागरिक अस्पताल को करीब पांच साल हो गए हैं और मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में एक्सरे की मशीन न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब मरीजों को एक्सरे कराने के लिए जिला मुख्यालय झज्जर व रोहतक नहीं जाना पड़ेगा। बेरी के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग जल्द ही एक्सरे की सुविधा मुहैया कराने जा रहा है। मरीजों को पहले एक्सरे करवाने के लिए झज्जर व रोहतक जाना पड़ता था, जिससे लोगों का समय व पैसा दोनों ही लगते थे और अब लोगों को कई जाने की जरूरत नही है। बेरी के नागरिक अस्पताल में एक्सरे की मशीन को लेकर सामाजिक संगठन व कस्बे के गणमान्य व्यक्ति सरकार व स्वास्थ्य मंत्री, विभाग के अधिकारियों को शिकायत देकर गुहार लगा चुके थे और अब बेरी के नागरिक अस्पताल में एक्सरे की मशीन आने से खुशी हैं
तीन दिन होंगे एक्सरे
एसएमओ जेपी चौहान ने बताया कि बेरी अस्पताल में एक्सरे की मशीन आ गई है। कमरे में टाइलों का कार्य बाकी है और जैसे ही कार्य पूरा होगा मशीन को चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल मशीन चलाने का जिम्मा बहादुरगढ़ के रेडियोग्राफर के पास है और जोकि पहले सप्ताह के तीन दिन बेरी अस्पताल में सेवाएं देंगे और बाकी दिन बहादुरगढ़ अस्पताल में सेवा देेंगे।
विज्ञापन


रोजाना होती है 400 से 500 की ओपीडी
एसएमओ चौहान की माने तो बेरी के नागरिक अस्पताल में हर रोज 400 से 500 मरीज आते है और इनमें लगभग 20 मरीज नई और पुरानी पर्ची के ऐसे होते है, जिनको एक्सरे करवाना होता है और एक्सरे करवाने के लिए झज्जर या रोहतक जाना पड़ता था और बेरी के अस्पताल में सुविधा मुहैया करा दी जाएगी। मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए झज्जर व रोहतक नही जाना पड़ेेगा।
विज्ञापन


दो साल बाद जाग विभाग
बेरी नागरिक अस्पताल के एसएमओ जेपी चौहान ने बताया कि बेरी अस्पताल का नवंबर 2015 मेें चार्ज संभाला था और तब से सरकार व विभाग के उच्च अधिकारियों को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व अन्य सुविधाओं के बारे में कई बार पत्र लिख रहा हूं और दो साल विभाग ने बेरी के अस्पताल में एक्सरे की मशीन भेजी है और अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन को लेकर भी प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि 6 लाख की लागत से मशीन आई है।


- बेरी के नागरिक अस्पताल में जल्द ही एक्सरे की सुविधा शुरू होगी
- दो साल बाद जागा विभाग बेरी नागरिक अस्पताल में पहुंची एक्सरे मशीन
- आंधे घंटे में मिलेगी एक्सरे की रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें