जांगिड़ समाज की बैठक 20 को
झोझूकलां।
जांगिड़ समाज झोझूकलां खंड की बैठक 20 अक्तूबर को कस्बा की जांगिड़ धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। बैठक में समाज हित के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा व विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान समाज की झोझू कलां खंड कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। ये जानकारी प्रेस को जारी बयान में विनोद कुमार जांगड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की जयंती अवसर पर अन्नकूट प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।