शतरंज और बॉल कैचिंग स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
न्यू ईरा स्कूल में शतरंज और बाल कैचिंग स्पर्धाएं आयोजित की गई। इस अवसर पर डीपीई बलवान सांगवान व प्राचार्य ने बच्चों को खेलों के बारे में बताया। शतरंज खेल में छात्र वरूण , तुषार व मंजीत का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
प्राथमिक विभाग के बच्चों के बीच आयोजित बाल कैचिंग स्पर्धा में एलकेजी कक्षा के हार्दिक, आयुष, दीपिका ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यूकेजी से हितेश, युवराज, बरखा, विजेता , कक्षा प्रथम से ध्रुव व करण और कक्षा दूसरी से हंशिका व दुर्लभ ने भी स्पर्धा में भाग लिया।
फोटो 13 न्यू ईरा स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे