फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने जोश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने जोश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

चरखी दादरी। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को बाढड़ा उपमंडल में तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बाढड़ा में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करवाते हुए विधायक सुखविंद्र मांढी ने कहा कि देश की आजादी हो या पड़ोसी मुल्कों से किसी भी तरह का युद्ध हमारे जवानों ने आगे बढ़कर दुश्मन के दांत खट्टे किए हैं। अपनी शहादत देकर स्वर्णाक्षरों में नाम दर्ज करवा चुके भारत मां के वीर जवान सबकी साझी संपत्ति हैं। विधायक ने बताया कि अगस्त को क्रांति व शहीद सम्मान माह के तौर पर मनाने के लिए तिरंगा यात्रा से पहले नौ को प्रतिमा माल्यार्पण व 10 अगस्त को सभी शहरों व गांवों में कैंडल मार्च निकाला गया था।
तिरंगा यात्रा में युवाओं के जोश भरे भारत माता जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से माहौल पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा में जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामकिशन शर्मा सहित भाजयुमो, महिला मेार्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित सभी गांवों के युवा पंच सरपंचों ने हिस्सा लिया। यात्रा का शुभारंभ जुई रोड के शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। पहला पड़ाव मुख्य क्रांतिकारी चौक पर महाशय मंसाराम व राजा महताब सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पूरा किया गया। इसके बाद गांव हंसावास खुर्द, हंसावास कलां नांधा, धनासरी होते हुए गांव कादमा पहुंचा जहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीसिंह शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, सुनीता चांदवास आदि ने यात्रा का स्वगत किया। इसके बाद गांव दगड़ौली, रामबास होते हुए झोझू पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामकिशन शर्मा ने कहा कि शहीदों को भुला देने वाली कौमें नष्ट हो जाती हैं। तिरंगा यात्रा में भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मबीर नांधा की अगुवाई में 1100 युवाओं ने बाइक यात्रा निकाली। यात्रा में भाजपा मंडलाध्यक्ष हरीसिंह शर्मा, हरीसिंह शर्मा, पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, मार्केट कमेटी चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, जिला पार्षद अनिल बाढड़ा, प्रदीप रुदड़ौल, चेयरमैन राजेन्द्र सिंह, विरेन्द्र रामबास, रामसिंह गोपी, सतबीर कादमा, महेन्द्र रुदड़ौल, मंगलसिंह गोपी, मुनीश बडेसरा, ऊधमसिंह उमरवास, सुनीता चांदवास, जिला पार्षद अजय झोझु, कुलजीत श्योराण, दलबीर गांधी, सुनीता स्वामी, नसीब रावलधी, सोनु साहुवास, जोगेन्द्र सिंह, सुधीर शर्मा, जयबीर काकड़ौली, मुकेश द्वारका आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें