फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा समाध वाले की याद में लगाया भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव समसपुर स्थित बाबा समाध वाले मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से भंडारा आयोजित किया। इसमें दादरी नगर के बाला वाला मंदिर महंत सच्चानाथ का सानिध्य रहा। भंडारा बाबा समाध वाले की याद में लगाया गया। धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रातकालीन वेला में हवन के साथ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं सहित आयोजन में शिरकत कर रहे साधु संतों ने हवन में पूर्णाहुति अर्पित कर समस्त विश्व की शांति व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

समसपुर और आसपास के ग्रामीणों ने बाबा की समाध पर मत्था टेक कर अपने परिवार की खुशहली की कामना की। आयोजन में दादरी विधायक राजदीप फौगाट और अनिल धनखड़ ने भी शिरकत की। धर्म चर्चा में साधु-संतों ने उपस्थित सभी को अपने जीवन में हमेशा सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समसपुर के ग्रामीणों ने अपने गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति टेकचंद और गजे सिंह को पगड़ी पहना कर सम्मानित भी किया। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में प्रधान धर्मपाल, बख्तावर, धर्मपाल बसेरा, अशोक, अरूण, सोमबीर, अनिल, माला, लीला, काला, राजकुमार सैन, पांडे, हवा सिंह, रवि, राजेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें