फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस समारोह में दादरी जिले से पहुंचेगें सैकड़ों छात्र : सूरज बैनीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सोनीपत में पांच अगस्त को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस में दादरी जिले से सैकड़ों छात्र शामिल होंगे। जिले के छात्र वर्ग में स्थापना दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह बात इनसो नेता सूरज बैनीवाल ने जनता कॉलेज में एक छात्र सभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

छात्र सभा को संजीत धवन, मोनू डूडी, अरविंद सांगवान, अमन जांगड़ा, प्रवेश रावलधी, अभिषेक कंवर, सचिन रावलधी और सुजल वत्स आदि छात्र नेताओं ने भी संबोधित किया। छात्रों को स्थापना दिवस का न्योता देते हुए इनसो नेता सूरज बैनिवाल ने कहा कि इनसो छात्रों के हितों की लिए कृत संकल्प है। दो वर्ष गैप ईयर के बाद इनसो का अगला मुद्दा दाखिलों के दौरान एनसीसी, एनएसएस और ग्रामीण क्षेत्र के अंकों की गई कटौती को बहाल करवाना, प्रदेश में सांध्यकालीन कक्षाएं और कॉलेजों में 25 प्रतिशत सीटें बढ़वाना है। इनेलो की सरकार बनने पर बेरोजगारों को किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। योग्यता के आधार पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार पिछले तीन वर्षों से युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर कर रही है। इस अवसर पर आशीष रावलधी, मंजीत ढ़ाडा, नितिन समसपुर, नीरज घिकाडा, प्रमोद बुमरा, दीपक धनखड़, योगेश झोझु, जतिन वर्मा, सन्नी प्रजापत, प्रविण कुमार, योगी, प्रदीप सेलंगा, रमन धवन, संदीप, दीपक कासनी, अमित मित्तल, विकास, कर्मवीर रावलधी, आशुतोष ढ़ाणी, नितिन चरखी, सुमित चरखी, मोहित चरखी, मनोज आदि छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें