फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में मेट्रो का 85 प्रतिशत काम पूरा, दिसंबर तक चलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की ओर से मुंडका-बहादुरगढ़ कॉरिडोर पर निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। इस कॉरिडोर पर करीब 85 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि कॉरिडोर पर दिसंबर 2017 तक मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा। डीएमआरसी के एक अधिकारी के अनुसार, इस कॉरिडोर की खासियत यह है कि दिल्ली-एनसीआर के नेटवर्क में यह पहला नेटवर्क है, जोकि बिल्कुल (स्ट्रेट) सीधा होगा। इस कॉरिडोर पर कम से कम घुमाव हैं। साथ ही दिल्ली-रोहतक रोड के बीचोंबीच से यह कॉरिडोर गुजर रहा है।
एमआईएस बनेगा जंक्शन
मेट्रो अधिकारी ने बताया कि मुंडका औद्योगिक क्षेत्र स्टेशन (एमआईएस) भविष्य में जंक्शन बनेगा, जहां पर चौथे फेस के तहत बनने वाली मेट्रो लाइन आकर मिलेगी। खास बात यह है कि स्टेशन को इस हिसाब से बनाया गया है, ताकि भविष्य में यदि दूसरी लाइन आकर जुड़ती है तो जो हिस्सा कार्यरत होगा। उस हिस्से पर निर्माण कार्य का कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

सभी स्टेशन बनाए गए एलिवेटेड
स्टेशन के नाम मुंडका औद्योगिक क्षेत्र, घेवरा, टिकरी कलां, टिकरी बॉर्डर, मॉर्डवन इंडस्ट्रियल इस्टेट, बहादुरगढ़ बस स्टैंड और सिटी पार्क आखिरी मेट्रो स्टेशन होगा। इस लाइन के सभी सातों स्टेशनों पर तेजी से काम चल रहा है। अंतिम स्टेशन सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन पर एस्कीलेटर लगने शुरू हो गए हैं। इसी तरह बस स्टैैंड वाले स्टेशन पर शुक्रवार से और एमआइई स्टेशन पर दो-तीन दिनों बाद एस्कीलेटर लगने शुरू हो जाएंगे। कुल 11 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड मेट्रो मार्ग पर सात स्टेशन बन रहे हैं। बहादुरगढ़ में बन रहे तीन स्टेशनों से शहर, आसपास के गांवों के अलावा सांपला और रोहतक से दिल्ली जाने वाले लोगों को भी लाभ होगा।
सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन
इस स्टेशन से ओमेक्स, सेक्टर-2, 6, 7, सराय औरंगाबाद, पीडीएम, कसार, सांखोल, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, मांडोठी, टांडाहेड़ी, बराही व आसौदा से आने वाले लोगों को लाभ होगा। रोहद, सांपला व रोहतक से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा रहेगी।
बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन
इस स्टेशन से पुराने शहर, जटवाड़ा, मेन बाजार, नजफगढ़ रोड, नई बस्ती, अनाज मंडी, झज्जर रोड, मॉडल टाउन, परनाला, वेदांत नगर, रामनगर, अग्रवाल कालोनी, लाइन पार, रेलवे रोड, बराही रोड, नेहरू पार्क, टीचर कालोनी, धर्मपुरा आदि स्टेशन हैं।
एमआइई मेट्रो स्टेशन
बहादुरगढ़ बस स्टैंड और टिकरी बॉर्डर के बीच बन रहे इस मेट्रो स्टेशन का सबसे ज्यादा लाभ आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को होगा। छोटूराम नगर, सेक्टर-9 व 9ए और विवेकानंद नगर व धर्मविहार के लोगों को भी एमआइई मेट्रो स्टेशन नजदीक पड़ेगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
एसडीएम जगनिवास का कहना है कि जल्द ही बहादुरगढ़ वासियों को मेट्रो की सौगात मिलने वाली है। निर्माण को लेकर पिछले दिनों मेट्रो के अधिकारियों के साथ भी बातचीत हुई थी और उन्हें इसके कार्य में तेजी लाने के कहा गया था। इसके निर्माण में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उम्मीद है कि दिसंबर महीने में शहरवासी इसमें सफर कर सकेंगे।

- मुंडका से सिटी पार्क तक कुल 7 स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें