फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भी रिचार्ज होंगे मेट्रो कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
दिल्ली मेट्रो ने कैशलेस सुविधा को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए टिकट वेंडिंग मशीन द्वारा टोकन लेने और कार्ड को क्रेडिट या डेबिड कार्ड से कैशलेस रिचार्ज कराने की सुविधा शुरू कर दी है। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने मेट्रो स्टेशनों पर टोकन वेंडिंग मशीनों (टीवीएम) में कैशलेस रिचार्ज सुविधा शुरू की। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ लाल किला स्टेशन पर शुरू की गई की है, लेकिन अगले साल बहादुरगढ़ में शुरू हो रही मेट्रो सेवा के साथ ही यहां के स्टेशनों पर भी शुरू हो जाएगी। हालांकि साल के अंत तक यह सुविधा मेट्रो के अधिकांश स्टेशनों पर शुरू हो जाएगी। इस सुविधा के साथ ही दिल्ली देश का पहला शहर हो गया है, जहां यात्री अपने यात्रा टोकन और स्मार्ट कार्ड को टीवीएम के जरिए स्वयं कैशलेस रिजार्च करा सकेंगे। इसके लिए डीएमआरसी की रिचार्ज सुविधा मुहैया कराने वाले कर्मचारियों पर निर्भरता कम होगी। अभी तक इन मशीनों में सिर्फ यात्रियों द्वारा नकद भुगतान कर यात्रा टोकन खरीदने की सुविधा थी।
सभी स्टेशनों पर शुरू होगी सुविधा
डीएमआरसी प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल यह सुविधा सिर्फ लाल किला मेट्रो स्टेशन पर मौजूद छह टीवीएम और दो रिचार्ज कार्ड टर्मिनल (आरसीटी) पर ही उपलब्ध रहेगी। इसके बाद जल्द ही हैरिटेज लाइन पर आईटीओ से कश्मीरी गेट स्टेशन के बीच सभी स्टेशनों पर स्थित 36 टीवीएम और आरसीटी में शुरू कर दी जाएगी, जबकि इस साल के अंत तक मेट्रो स्टेशनों पर मौजूद लगभग 400 टीवीएम और आरसीटी को इस सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में अगले साल मिलेगी सुविधा
अगले साल डीएमआरसी के नेटवर्क में फेज तीन के जुड़ने पर 100 अन्य टीवीएम और आरसीटी को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। मुंडका से बहादुरगढ़ तक के सात मेट्रो स्टेशन भी इसी फेस में शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने इस सुविधा को लांच करते हुए कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों की सहूलियतों में इजाफा होगा, साथ ही मेट्रो प्रबंधन की कार्यकुशलता में भी बेहतरी आएगी।
विज्ञापन

खुले पैसे न होने की समस्या होगी खत्म
मेट्रो कार्पोरेट कम्युनिकेशन के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि टीवीएम पर कैशलेस सुविधा से यात्रियों को काफी फायदा होगा। उनके समय की बचत होगी। साथ ही टिकट लेने के दौरान खुले पैसों की समस्या भी खत्म हो जाएगी।


- बहादुरगढ़ में मेट्रो रेल शुरू होने के साथ ही लग जाएंगी मशीनें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें