झज्जर । जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 17 नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली का माहौल है। इस सीजन में पहली बार इतने अधिक मरीज मिले हैं। अब तक कुल 50 केस सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक बहादुरगढ़ क्षेत्र के हैं। इनमें 15 ठीक हो गए हैं जबकि 35 का उपचार चल रहा है।उधर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है।
जिले में कोरोना की जाच के लिए बहादुरगढ़ में प्रयोगशाला की स्थापना की है। उसके बाद जिले के लोगों के सैंपल कि रिपोर्ट 24 घंटे में आ रही है। विभाग की तरफ से कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल की संख्या बढ़ाई गई है ।जिसे कोरोना संक्रमित भी सामने आने लगे हैं। जिस गति से संक्रमण बढ़ रहा है। लगातार केस बढ़ने से कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक होना भी जरूरी हो गया है लेकिन लोग अभी भी इसे लेकर गंभीर नहीं है। सब्जी मंडी, सामान्य अस्पताल, मुख्य बाजार आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कोई भी व्यक्ति मास्क का प्रयोग करता दिखाई नहीं दे रहा है। सैनीटाइजर व शारीरिक दूरी की तो बात कोसों दूर। सार्वजनिक स्थानों बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन तक मस्त का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। प्रशासन भी सख्त नहीं लग रहा।
वर्जन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को देखते हुए लोगों को पूरी तरह से सावधानी बरतनी चाहिए। अगर इसी तरह लापरवाही बरती गई तो वह उनके लिए भारी पड़ सकती है।
डॉ ब्रह्मदीप सिंह,सिविल सर्जन झज्जर ।