फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर 150 मीटर दूरी में तीन जगह सीवर ओवरफ्लो, लोग विभाग से खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के बार्ड नंबर 17 में मुख्य सड़क पर तीन जगह सीवर लाइन ओवरफ्लो है। यहां गंदा पानी भरा होने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान न होने से जन स्वास्थ्य विभाग के प्रति लोगों में गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि कई दफा शिकायत के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ चुंगी से वाया हीरा चौक और चरखी गेट होते हुए मेजबान चौक तक पहुंचने वाली यह शहर की मुख्य सड़क है। यहां से प्रतिदिन दो से तीन हजार वाहन चालक गुजरते हैं। पिछले करीब एक साल से इस सड़क पर लगातार सीवर ओवरफ्लो कर रहा है। इसके चलते सड़क पर दूषित और बदबूदार पानी भरा हुआ है और इसके चलते लोगों को बेहद परेशानियां झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग पिछले एक वर्ष से समस्या के समाधान की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। इसके चलते लोग में रोष बना हुआ है और लोग रास्ता बदलकर गुजरने को विवश हैं। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत देने पर एक बार कर्मचारी आकर सीवर का पानी मशीन से निकाला गया था लेकिन चार दिन बाद ही हालात पहले जैसे बन गए।
वार्ड 17 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग पर समस्या को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि कई दफा शिकायत करने के बाद भी समाधान न होने पर स्थानीय लोगों में विभाग के खिलाफ रोष बना हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से खफा लोगों का कहना है कि सीवर का दूषित पानी मकानों के सामने भरा होने से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। इसके चलते यहां रहना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें