फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी खंड में चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए स्थान निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। बेरी नगरपालिका क्षेत्र व खंड के गांवों में चुनाव प्रचार-प्रसार के सामग्री लगाने के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। बेरी नगरपालिका क्षेत्र में लाला रामस्वरूप पार्क के पश्चिमी भाग नजदीक नपा कार्यालय, हर्बल पार्क पूर्व उत्तर व दक्षिण भाग नजदीक वाटर वर्क्स, नवनिर्मित नपा लाइब्रेरी व दुकान नजदीक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पार्क माता भीमेश्वरी देवी मंदिर नजदीक बस स्टैंड, बस स्टैंड के अंदर तथा बस स्टैंड चौक से भागलपुरी चौक बेरी तक (ठेकेदार द्वारा संचालित विज्ञापन पोल पर) निर्धारित किए गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्र के साइट : ग्रामीण क्षेत्र में गांव अच्छेज में पार्क के साथ, बाघपुर में स्टेडियम के पास, बहराना में छोटूराम धर्मशाला के सामने रोड पर, बहराना मीलवान में जोहड़ पर डिग्गी के नजदीक, भंभेवा में गुगा मंदिर के पीछे धर्मशाला के साथ, भागलपुरी में कैंटीन के नजदीक, बिसहान में मलाली जोहड़ के पास, चमनपुरा में खेल स्टेडियम फिरनी के साथ लगती जगह पर, छोछी में बड़ा जोहड़ के पास, चिमनी में गुजरवाला जोहड़ पर, धांधलान में माइनर के नजदीक, ढराना में पशु अस्पताल के पास, डीघल में पुरानी गोशाला के पास, दिमाना में सामुदायिक केंद्र के सामने, दुबलधन बी में शिव मंदिर के पास, दूबलधन जी में कॉलेेज चौक पर, दुबलधन में छोटूराम धर्मशाला के सामने, गांगटान में स्कूल के साथ वाली गली में, गोच्छी में स्टेडियम के नजदीक, गोधड़ी में स्कूल के सामने, जहाजगढ़ में स्कूल के साथ लगते झज्जर रोड पर, गांव लकड़िया में श्मशान घाट के नजदीक, मदाना कलां में पंचायत भवन के पास मेन रोड पर, मदाना खुर्द में स्टेडियम के नजदीक, माजरा डी में अनाज मंडी के सामने, माजरा बी में श्याम जी मंदिर के सामने, मलिकपुर में बस स्टैंड के नजदीक, मांगावास में शिव मंदिर के पास, एमपी माजरा मंदिर के नजदीक, पहाड़ीपुर में पार्क के नजदीक, पलड़ा में स्टेडियम के सामने, सफीपुर स्टेडियम के सामने, शेरिया पशु अस्पताल के नजदीक, सिवाना में ग्राम सचिवालय के नजदीक, वजीरपुर में पार्क के पास स्थान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन अनुमति के बाद लगा सकेंगे होर्डिंग
एसडीएम ने बताया कि निर्धारित स्थानों पर राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार के पोस्टर बैनर या अन्य प्रचार सामग्री लगाने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी से सुविधा एप पर ऑनलाइन अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में प्रचार-प्रसार सामग्री लगाने के लिए आवेदक को 10 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से नगरपालिका के पास रकम जमा करवाने होंगे तथा गांवों के लिए पंचायती राज विभाग के पास शहर के आधे रेट यानी पांच रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से रकम जमा करवाने होंगे।

निर्धारित किए गए स्थानों पर ही पूर्व अनुमति के साथ राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों को प्रचार सामग्री लगाने की अनुमति होगी।
राहुल नरवाल, एसडीएम, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें