फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित के पेपर में फ्लाइंग ने बनाए जिले में दो यूएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में गणित विषय के पेपर में दो छात्रों के यूएमसी बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में बोर्ड के अलावा प्रशासन व शिक्षा विभाग की फ्लाइंग टीमों का दबदबा बना रहा।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की सोमवार को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होते ही बोर्ड प्रशासन, जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग अधिकारियों की फ्लाइंग टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया। शिक्षा बोर्ड ने जिले के लिए एक स्पेशल प्रश्न पत्र वितरण बोर्ड टीम बना रखी है। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बोर्ड प्रतिनिधि कार्यालय में सभी केंद्र अधीक्षक और फ्लाइंग टीमें परीक्षा संबंधी अपनी रिपोर्ट जमा करवाती हैं। बाद में यह रिपोर्ट शिक्षा बोर्ड मुख्यालय भेज दी जाती हैं। बोर्ड फ्लाइंग टीम में शामिल रवींद्र ग्रेवाल की टीम ने गांव पैतावास कलां स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। इस छात्र का यूएमसी बनाया गया है। बोर्ड टीम ने गांव सारंगपुर परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस परीक्षा केंद्र में भी एक छात्र का यूएमसी बनाया गया है। गांव कादमा परीक्षा केंद्र में प्रश्नपत्र बांटने के सवा घंटे बाद ही पूरा प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र से बाहर पहुंच गया। प्रश्नपत्र के आधार पर लोगों ने परीक्षा केंद्र में पर्चियां पहुंचानी शुरू कर दी। परीक्षा केंद्र में बोर्ड की ओर से गठित फ्लाइंग टीमों का भी दबदबा बना रहा। इस परीक्षा केंद्र में बाहरी हस्तक्षेप ज्यादा बनी रही। शिक्षा बोर्ड प्रतिनिधि रविंद्र ग्रेवाल ने बताया कि सोमवार को हुई परीक्षा संबंधी सभी फ्लाइंग की रिपोर्ट संतोषजनक मिली है। किसी भी परीक्षा केंद्र से नेगेटिव रिपोर्ट नहीं मिली है। कादमा परीक्षा केंद्र की रिपोर्ट भी संतोषजनक मिली है और प्रश्नपत्र आउट होने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें