फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि साक्षरता प्रतियोगिता में कविता ने लिखा सबसे अच्छा निबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। शहर के राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में विधि साक्षरता प्रकोष्ठ के सौजन्य से जिला स्तरीय निबंध लेखन, भाषण, कविता पाठ, वाद-विवाद, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन तथा डाक्यूमेंट्री निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्या दीपा कुमारी ने समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन विधि साक्षरता प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रदीप यादव के मार्गदर्शन में हुआ। प्राध्यापक डॉ. पुष्पेंद्र काद्यान ने मंच संचालन किया। प्रतियोगिताओं का निर्णय डॉ. रवि किरण मदान, डॉ. सुभाष फौगाट, डॉ. ललित कुमार, श्रीकिशन चाहर, राकेश पसरीजा, डॉ. अमित भारद्वाज, सौरभ जैन, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. स्वाति शर्मा, रीना, राजेंद्र कुमार तथा अंजू बाला ने किया।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय झज्जर की कविता प्रथम, पूनम द्वितीय तथा इंदिरा प्रियदर्शनी महिला महाविद्यालय, झज्जर की पिंकी तृतीय रही। कविता पाठ प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर की सुष्मिता प्रथम, प्रारंभ शिक्षण संस्थान की प्रिंसी द्वितीय और हेमंत तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय, झज्जर की मोनिका, प्रारंभ शिक्षण संस्थान, झज्जर का हेमंत द्वितीय तथा महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर की सुदेश तृतीय रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में राजकीय महाविद्यालय झज्जर का कन्हैया प्रथम तथा प्रारंभ शिक्षण संस्थान, झज्जर की अर्चना द्वितीय रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता के विपक्ष में महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर की अंजली प्रथम, राजकीय महाविद्यालय, झज्जर का मुनीश द्वितीय तथा प्रारंभ शिक्षण संस्थान, झज्जर की काजल सिसोदिया तृतीय रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर की प्रकृति प्रथम, प्रारंभ शिक्षण संस्थान की सृजन सेन द्वितीय तथा इंदिरा प्रियदर्शनी महिला महाविद्यालय, झज्जर की वर्षा तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रारंभ शिक्षण संस्थान, झज्जर की लशिका प्रथम, महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय झज्जर की सोनिया शर्मा द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ की पिंकी तृतीय रही। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में प्रारंभ शिक्षण संस्थान, झज्जर का निशांत प्रथम, राजकीय महाविद्यालय, झज्जर की शीतल द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की समृद्धि तृतीय रही। डाक्यूमेंट्री निर्माण में राजकीय महाविद्यालय, झज्जर का उमेश प्रथम तथा इंदिरा प्रियदर्शनी महिला महाविद्यालय, झज्जर की सुरभि और प्रारंभ शिक्षण संस्थान, झज्जर का मंजीत तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें