फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांआरा बाग स्टेडियम से मशीनें लगा कर निकाला पानी, कीचड़ सुखाने के लिए डाला रेत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूृरो
विज्ञापन

झज्जर। गणतंत्र दिवस समारोह हो या स्वतंत्रता दिवस समारोह बारिश के कारण जहांआरा बाग स्टेडियम में पानी भरने के कारण हर वर्ष प्रशासन को समारोह स्थल बदलना पड़ता था। लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस समारोह से पहले बारिश होने के कारण स्टेडियम में पानी भर गया था। यहां पर समारोह को लेकर तैयारियां चल रही थी। इसी बीच वीरवार की शाम को हुई बारिश के कारण यहां पानी भर गया। इस बार प्रशासन ने समारोह स्थल बदलने की बजाए जहांआरा बाग स्टेडियम को ही समारोह स्थल रखते हुए स्टेडियम में भरे पानी को निकलवाना शुरू कर दिया और मैदान में रेत डलवाकर जेसीबी मशीन से भरत करवा दिया है। शुक्रवार देर रात तक स्टेडियम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी स्टेडियम में ही मौजूद रहे। स्टेडियम के पिछले हिस्से में भरे पानी को जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने हाईड्रोलिकमशीन से बारिश के पानी को निकाला।

पुलिस ने बढ़ाई समारोह स्थल की सुरक्षा
जिला पुलिस की तरफ से गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। पुलिस के जवानों को स्टेडियम के अंदर तैनात कर दिया है। पुलिस की पीसीआर भी बार-बार समारोह स्थल व आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को देेखते हुए गश्त कर रही है। वहीं पुलिस की तरफ से सैनिक विश्रामगृह में स्थित शहीद स्मारक पर भी पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण से पूर्व उपायुक्त शहीदों को सलामी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह रहेेगा कार्यक्रम
9 बजकर 58 मिनट पर मुख्य अतिथि का आगमन होगा। 10 बजे राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही परेड का निरीक्षण किया जाएगा। 10 बजकर 10 मिनट पर मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। 10 बजकर 25 मिनट पर मार्च पास्ट तथा इसके तुरंत बाद पीटी शो होगा। 10 बजकर 55 मिनट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा इसके तुरंत बाद झांकी प्रदर्शन किया जाएगा। 12 बजे पारितोषिक वितरण किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर स्टेडियम को तैयार किया जा रहा है। रात को ही सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
नरेंद्र सैनी, सचिव नपा, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें