फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लगे ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव अटेला निवासी एक किसान के खेत में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी हो गए हैं। निगम एसडीओ ने संबंधित क्षेत्र के इंचार्ज की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने इस पर कार्रवाई कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अटेला डिविजन एसडीओ ने बताया कि गजराज नामक किसान के खेत में 25 केवीए का बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। पांच जनवरी को किसान ने जानकारी दी कि ट्रांसफार्मर के उपकरण अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए हैं। इसके आधार पर संबंधित क्षेत्र के इंचार्ज सुनील कुमार को मौका देखकर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए थे। एसडीओ ने बताया कि एरिया इंचार्ज ने उन्हें रिपोर्ट सौंपी और इसमें पाया गया कि ट्रांसफार्मर का बाहरी भाग ही मौके पर पड़ा है जबकि अन्य उपकरण चोरी हुए हैं। इस घटना में निगम को 50487 रुपये का नुकसान हुआ है। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि जल्द ही पुलिस आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें