फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन जिम की सौगात: डीसी ने उद्घाटन तो महिलाओं ने किया सत्संग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। रोज गार्डन में 10 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई ओपन जिम नगर परिषद ने बुधवार से जनता को समर्पित कर दी है। डीसी अजय सिंह तोमर ने जिम का उद्घाटन किया तो यहां पहुंची महिलाओं ने सत्संग भी किया। जिम का जायजा ले रहे उपायुक्त के सामने महिलाओं ने कुछ अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने नप अधिकारियों को मांग पूरी करने के निर्देश दिए। इस ओपन जिम में 12 अलग-अलग प्रकार की एक्सरसाइज मशीनें लगाई गई हैं।
उपायुक्त अजय तोमर ने बुधवार शाम चार बजे रोज गार्डन में दस लाख से बनाई गई शहर की पहली ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस मौके पर दादरी नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया, एसडीएम ओमप्रकाश देवराला और नगराधीश मनीष कुमार फौगाट भी मौजूद रहे। ओपन जिम का शुभारंभ करते उपायुक्त ने कहा कि दादरी शहर में आम नागरिकों को सेहत के प्रति जागरूक करने और निशुल्क कसरत करने की सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से इस जिम की स्थापना की गई है। उपायुक्त ने कहा कि दादरी में वैसे भी महिलाएं, पुरुष, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग रहते हैं। इसका एक उदाहरण सुबह-शाम को रोज गार्डन में आने वाली भीड़ से देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि दादरी शहर में सफाई को लेकर भी लोगों में धीरे-धीरे जागरूकता आ रही है। अधिकांश लोग अब निर्धारित स्थानों पर या डंपिंग वैन में ही कूड़ा डालते हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक पेड़-पौधे, पेंटिंग बनाकर शहर को और सुंदर बनाने का प्रयास करें। नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया ने कहा कि दादरी नगर में शहरवासियों की जरूरत को देखकर नगर परिषद नई विकास योजनाओं को लागू कर रही है। इसी दिशा में यह ओपन जिम स्थापित किया गया है जिससे रोजाना सैकड़ों नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. विजयपाल यादव, अभियंता हरिकिशन शर्मा, जेई गंगाधर व अजय कुमार, पार्षद महेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, विक्रम एडवोकेट, दीपक, डॉ. संजीव मड़िया, मनोज वर्मा, रोहित, पार्षद वीरेंद्र पप्पू व चतुर्भुज शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


शेड लगवा दो, फिर कहीं भाजपा सरकार न बने
जिला उपायुक्त ने उद्घाटन करने के बाद ओपन जिम का जायजा भी लिया। निरीक्षण के बाद जब उपायुक्त वापिस जाने लगे तो वो वहां सत्संग कर रही महिलाओं के पास रुक गए। इस दौरान एक महिला ने कहा कि आगे ठंड बढ़ेगी और इसलिए यहां एक टीन शेड लगवाने की जरूरत है। उक्त महिला ने कहा कि ये काम जल्द करवा दो, बाद में कहीं भाजपा सरकार सत्ता में वापिस न आए। महिला के तंज पर चेयरमैन संजय छपारिया ने कहा कि भविष्य में जो सरकार बनेगी वो भी जनता की ही होगी।
विज्ञापन


ये मशीन तो मोटे आदमी को कर देगी पतला
जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिम में लगी 12 मशीनों का का जायजा भी लिया। इस दौरान डीसी की नजर जरनल ट्विस्टर मशीन पर पड़ी तो उन्होंने कहा कि ये मशीन तो सभी मोटे व्यक्तियों को पतला कर देगी। उपायुक्त ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि इसी तरह की शहर में दो और ओपन जिम बनाई जाएंगी और जो मिनी पार्क निर्माणाधीन हैं उनमें ओपन जिम स्थापित कराई जाएगी। इस संबंध में नगर परिषद को वो निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें