बादली।
हलके के कांग्रेसी नेता काफिलों के साथ पानीपत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रथ यात्रा में भाग लेने के लिए रवाना हुए। कांग्रेसी नेता मनराज गुलिया, सरजीत जहांगीरपुर, अरविंद गुलिया, नरसिंह फौजी और कुलदीप वत्स अपने अपने काफिलों और समर्थकों के साथ समालखा पहुंचे। रवाना होने से पहले मनराज गुलिया ने कहा कि भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। सरजीत गुलिया ने कहा कि रैली प्रदेश में राजनीतिक क्रांति लाने का काम करेगी और भाजपा को सता से बेदखल कर देगी। वहीं बादली हलके के वरिष्ठ नेता नरसिंह फौजी ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सीएम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की यह रथ यात्रा प्रदेश में भाईचारा मजबूत करने, खुशहाली लाने व भाजपा को सता से बाहर करने का काम करेगी।