भाजपा की पोल खोलने के लिए घर-घर जाकर करें प्रचार : राजदीप
चरखी दादरी। स्थानीय इनेलो पार्टी कार्यालय में सोमवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इनसो के राष्ट्रीय महासचिव सूरज बेनीवाल व जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान बंसीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी कॉलेजों के प्रभारी एवं विधायक राजदीप फौगाट ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। विधायक राजदीप ने कहा कि युवा किसी भी पार्टी संगठन की रीढ़ होते हैं। इनेलो में युवाओं की सशक्त एवं सक्रिय युवाओं की फौज है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की युवा विरोधी नीतियों की पोल खोलने और इनेलो की जनहितैषी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए युवा घर-घर जाए। उन्होंने कहा कि इनसो चली गांव की ओर अभियान के तहत युवा पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का काम करें। विधायक ने इनसो की नव गठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई दी। इनेलो जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने कहा कि युवाओं के हित केवल इनेलो में ही सुरक्षित हैं। यही कारण है कि प्रदेश में इनेलो का ग्राफ बढ़ रहा है। बैठक को युवा जिला अध्यक्ष नितिन जांघू, इनेलो हलकाध्यक्ष रामनिवास मिर्च, आशीष निमड़ी, योगेश इमलोटा, बबलू श्योराण, सतेंद्र पहल, धुव सांगवान, मोहित साहू ने भी संबोधित किया।
बैठक में ऋषिपाल उमरवास, संजीत धवन, अरविंद सांगवान, प्रवेश, सोनू, संजय सिवाच, सुनील , रिंकू जेवली, सुनील, विकास गहलावत, नरेश, विनित डूडी, अमित, अनूप माई, अभिलाष आर्य, अनुज फौगाट, विकास धवन, दीपक, मोहित चरखी, संदीप, नवीन जांगड़ा, सोनू साहू, भुमित कादयान, विवेक मित्तल, अंकित, आशीष, मनोज मलिक, परमजीत, रोहित महला, वैभव परमार, अजय परमार मौजूद रहे।