फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी का निरीक्षण किया तो लाईटें मिली बंद, मार्केट कमेटी अधिकारियों को पड़ी डांट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान बुधवार की रात डीसी ने जनता दरबार खत्म होने के बाद अनाज मंडी का रुख किया, जहां पर उन्हें लाइटें बंद मिली। इस पर डीसी सोनल गोयल ने मौके पर ही मार्केट कमेटी के अधिकारी को बुलाया तथा लाइटों को तुरंत ठीक करवाने के आदेश दिए। डीसी ने कहा कि यहां पर किसानों का गेहूं है, ऐसे में यहां लाइटों की व्यवस्था तो सुचारु होनी चाहिए। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने कहा कि वे जल्दी लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करवा देंगे। वहीं, बेरी कस्बे की स्ट्रीट लाइटें बंद मिलने पर भी डीसी ने नपा अधिकारियों को फटकार लगाई। डीसी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कस्बे में जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब हैं, उन्हें तुरंत दुरुस्त करवाया जाए।
रूडियावास और पहाड़ीपुर के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में आबादी के बीच शराब ठेके खुले हुए हैं। जिससे गांव के माहौल पर असर पड़ रहा है। बच्चे स्कूूल में जाते हैं तो ठेके के सामने से गुजरना पड़ता है। ऐसे में वहां पर मौजूद रहने वाले शराबियों के कारण बच्चों का स्कूल जाना प्रभावित हो रहा है। शिकायत पर डीसी ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव में जाकर निरीक्षण करें तथा इसकी रिपोर्ट बनाकर उन्हें दें।
विज्ञापन

रात का बताई थी समस्या, सुबह शुरू हो गई सफाई
बेरी निवासी रजत ने डीसी सोनल गोयल को बुधवार रात को जनता दरबार के दौरान समस्या बताई थी कि जोहड़ में नपा के द्वारा गंदगी डाली जा रही है। जिस पर डीसी ने नपा केे तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वीरवार सुबह ही नपा अधिकारी जेसीबी लेकर जोहड़ पर पहुंच गए तथा जोहड़ के आसपास पड़ी गंदगी को हटवाना शुरू कर दिया। गांव के निरीक्षण के दौरान डीसी सोनल गोयल ने जोहड़ का भी दौरा किया। शिकायतकर्ता ने डीसी सोनल गोयल का आभार प्रकट किया।

स्टेडियम में सफाई कराने के लिए मिले खिलाड़ी
बेरी के खेल स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने रात्रि दरबार के दौरान डीसी सोनल गोयल को बताया कि स्टेडियम में सफाई के लिए कोई प्रबंध नहीं है। जब वे नपा अधिकारियों के पास शिकायत लेकर गए तो वे बोले कि इसके लिए परमिशन ली जाएगी। डीसी सोनल गोयल ने शिकायत सुनकर नपा अधिकारियों से पूछा कि इसके लिए किसकी परमिशन लेनी होगी? जिस पर नपा अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए। डीसी ने तुरंत स्टेडियम की सफाई करवाने के निर्देश दिए।

डीसी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
उपायुक्त गोयल नेे रात्रि ठहराव उपरांत वीरवार अलसुबह गांव भागलपुरी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित पॉलिथीन मुक्त अभियान और स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने प्रतिभागियों को पॉलिथीन का उपयोग न करने व स्वच्छता की शपथ दिलाने उपरांत कहा कि स्वच्छता के प्रति हम जागरूक हो चुके हैं, सफाई का काम भी बहुत हुआ है लेकिन स्वच्छता ऐसा कार्य है जिसको हमें प्रति दिन करना है। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के प्रेरकों, महिलाओं, बच्चों व स्वयंसेवी संगठनों की कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकालकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेेश दिया। प्रभात फेरी के दौरान गांव में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर बेरी के एसडीएम अश्विनी कुमार, एसडीएम बादली त्रिलोक चंद, सीएमजीजीए निषिता बनर्जी, डीडीपीओ विशाल, जिला खेल अधिकारी सत्यदेव मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिवाच, नायब तहसीलदार रमेश कुमार, डीसीपीओ अनु, डीडब्लूओ रेणु दिसोदिया, डीएफएससी अशोक शर्मा, बीडीपीओ बिजेंद्र कुमार के अलावा बिजली, जनस्वास्थ्य, सिंचाई विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें