फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र का पहला दिन : प्रसाद की बदली परंपरा से मायूस होकर भक्तों ने किये मां भीमेश्वरी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (ब्यूरो)।
चैत्र नवरात्र के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी देवी के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ा। सुबह ही मां के दर्शन-दीदार के लिए भक्तों ने आधी रात से ही बेरी पहुंचकर कतारों में लगना शुरू कर दिया। वहीं भक्तों के दर्शन के लिए सुबह ही खोल दिए गए। भक्तों ने लाल चुनरी और चांदी के सिंहासन पर विराजमान मां के दर्शन किए, लेकिन इस बार मां के दरबार में आस्था भेंट स्वरूप चढ़ने वाले प्रसाद के लिए जिला प्रशासन द्वारा बदले गए सिस्टम से श्रद्धालुजन खफा नजर आए। बीते लंबे समय से चल रही परंपराओं के अनुरूप भक्तजन सीधे मां के दरबार में ही प्रसाद चढ़ाते थे, लेकिन रविवार को शुरू हुए चैत्र नवरात्र मेेले में भक्तों से प्रसाद बाहर ही बने काउंटर पर ले लिया गया। यही नहीं भक्तों द्वारा चढ़ाई जाने वाली नारियल भेंट भी यहीं रखवाई गई। इतना ही नहीं मां के प्रसाद के रुप में दिये जाने वाला नारियल भी इसी काउंटर से वितरित किया जाता रहा।
प्रशासन ने बेशक सुरक्षा और स्वच्छता के मद्देनजर इस सिस्टम को लागू किया, लेकिन पहले ही दिन उमड़े भक्तों के सैलाब और जिला प्रशासन की अव्यवस्था से इस सिस्टम की धज्जियां सी उड़ती नजर आई और यहां दर्शन करने वाला एक-एक श्रद्धालु न केवल सिस्टम से परेशान नजर आया बल्कि जिला प्रशासन को जमकर कोसता नजर आया। मंदिर में पहुंचे भक्तों का कहना था कि यदि मां भीमेश्वरी के भोग के लिए लाया गया प्रसाद उनके समक्ष पहुंच ही नहीं सका तो उसके लाने का क्या लाभ वहीं अगर प्रशासन को परंपरा में बदलाव लाना ही था तो इसके लिए समुचित प्रबंध पहले ही किये जाने चाहिए थे। इतना ही नहीं प्रसाद काउंटर पर एकाएक लगती भीड़ को काबू भी नही हो पा रही थी। कुल मिलाकर प्रशासन की बदली इस परंपरा के चलते मां के दर्शन करने दूर-दराज से पहुुंचे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जताया ऐतराज
बेरी वासियों ने भी इस बदली परंपरा पर काफी नाराजगी जताई है। बेरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अत्तर सिंह कादियान ने कहा कि प्रसाद चढ़ाने की परंपरा से रविवार को पहुंचे श्रद्वालुओं को आई परेशानी, मेले की व्यवस्था में जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों का सहयोग न लेने का परिणाम है। कादियान ने कहा कि अगर प्रशासन को इस प्रकार से फेरबदल करना ही था तो इसके लिए टोकन वितरण या अन्य किसी प्रणाली का प्रयोग कर इस परंपरा को बदला जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बेरी में मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने दूूर-दराज के क्षेत्रों से हर वर्ग के लोग पहुंचते हैं। ऐसी अव्यवस्था में श्रद्धालुओं की आस्था को सीधे रुप से ठेस पहुंचती है।

प्रसाद काउंटरों पर बढ़ेगी कर्मचारियों की संख्या
बेरी मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेरी मेले की कमान एसडीएम अश्वनी कुमार स्वयं संभाले है। मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं को प्रसाद की आई समस्या के बारे में जब उनसे बात की गई तो अश्वनी कुमार ने कहा कि जल्द ही प्रसाद काउंटरों पर कर्मचारियों की संख्या को बढ़ा दिया जायेगा। जिला प्रशासन बेरी मेेले में श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शनों के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें कोई समस्या नहीं आने दी जायेगी।
विज्ञापन

वर्जन
रविवार से माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में मेला शुरू हो गया है और नवरात्रे के पहले दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी और सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए थे और कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए हुए है। मंदिर में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।
- मुकेश कुमार, शहर चौकी इंचार्ज, बेरी।

फोटो संख्या-8 से 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें