फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं का धरना लगातार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जताया रोष
विज्ञापन

चरखी दादरी।
आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर का विरोध प्रदर्शन एवं धरना मंगलवार को 16 वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। आंगनबाड़ी यूनियन की जिला प्रधान राजवंती फौगाट ने कहा कि सरकार को हर हाल में उनकी जायज मांगों के आगे झुकना होगा। उनका आंदोलन कमजोर पड़ने वाला नहीं है। उन्हें नौकरी से निकाले जाने की सरकार की धमकियों की अब कोई परवाह नहीं है। जिला महासचिव अनिल श्योराण ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करें तथा जल्द ही पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गत छह माह से केंद्र सरकार ने उनका मानदेय बंद कर दिया है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करज को क्लर्क ग्रेड और हेल्पर को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए । इसके अलावा सरकार को उन्हें न्यूनतम वेतन देना चाहिए। इस मौके पर अध्यापक महासंघ के प्रदेश महासचिव संजीव मंदौला, सत्यवान शास्त्री, उर्मिला, मुन्नी, ऊषा सुदेश, शर्मिला, वेदकौर, सुनीता , संतोष, रामौतारी देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें