बाबा स्वामी दयाल धाम पर सर्व खापीय पंचायत आज
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
खाप फौगाट द्वारा मनोनीत कमेटी सदस्यों ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ढाणी, टिकाण, खेड़ी सनसनवाल, पातुवास, महराणा, सतोखपुरा व गोठडा आदि गांवों के ग्रामीणों को पूर्व सीएम स्वर्गीय हुक्म सिंह की स्मृति में बनवाए जा रहे स्मारक स्थल को लेकर तीन मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया। इस दौरान बुधवार को बाबा स्वामी दयाल धाम पर खाप फौगाट के आहवान पर होने वाली सर्वजातीय पंचायत की जानकारी भी दी गई।
जनसंपर्क अभियान की अध्यक्षता खाप फौगाट प्रधान रामदास ने की जबकि स्वर्गीय सीएम के पुत्र राजबीर सिंह फौगाट भी कमेटी सदस्यों के साथ थे। कमेटी सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि आगामी तीन मार्च को इसकी आधारशिला रखी जाएगी। कार्यक्रम में सत्यपाल मलिक सहित प्रदेश के मंत्री भी शिरकत करेंगे। इस अवसर पर सचिव बलवंत फौगाट, राजवीर टिकाण, धर्मबीर घसौला, मालिक राम लोहरवाड़ा, डॉ. सुभाष फौगाट दादरी, दादा सीताराम लाधान पाना, पूर्व सरपंच कमोद दीदार सिंह, पालाराम फौगाट पाना हसान, महासिंह ठेकेदार मौड़ी, संजय आदि साथ थे।