फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया किल्लत: खाद के अभाव में रूकी फसलों की वृद्घि, कड़कड़ाती ठंड में किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया किल्लत: खाद के अभाव में रुकी फसलों की वृद्धि
विज्ञापन

चरखी दादरी।
यूरिया किल्लत फिर से गहराने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों लाइन में लगने के बाद मुश्किल से किसानों को यूरिया के एक या दो बैग ही मिल पा रहे है। काफी तादाद में किसान ऐसे हैं जो घंटों लाइन में लगने के बाद मायूस होकर लौट रहे हैं। किसानों का कहना है कि यूरिया की कमी से उनके फसलों की वृद्धि रुक गई है और सारी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। यूरिया के लिए शहर पहुंचे किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच चुका है और इस कड़कड़ाती ठंड में किसानों को यूरिया के लिए घंटों लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। इसके बावजूद किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है जबकि गेहूं की बिजाई का आंकड़ा पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ा है। किसानों को समय पर यूरिया नहीं मिलने से कृषि कार्यों में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पुरानी अनाज मंडी समीप स्थित किसान सेवा केंद्र पर यूरिया की कमी पर किसानों ने अपना रोष प्रकट किया। किसानों का कहना है कि सरकार हर साल किसान को खाद के लिए परेशान कर रही है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है। समय पर खाद नहीं मिलने से खेती में पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
विज्ञापन

बाक्स: किसान बोले: सारा दिन निकल जाता है यूरिया के इंतजार में
---यूरिया खाद के लिए दिन भर लाइन में लगना पड़ रहा है फिर भी पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रहीं है। यूरिया खाद की कमी के कारण पैदावार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अगर किसान खेती नहीं करेगा तो अनाज कहां से पैदा होगा।
दीवान सिंह, डलानवास
--- ठंड के मौसम में गांव से आने-जाने में भी काफी दिक्कतें होती हैं। यहां आकर खाद के लिए लाइन में लगना पड़ता है लेकिन अब तक यूरिया खाद के कट्टे नहीं मिल पाए हैं। इससे किसानों को मायूस होकर वापिस लौटना पड़ रहा है।
सत्यवीर, खाचरौली
---शहर में केवल किसान सेवा केंद्र पर ही खाद मिल रही है। किसानों को फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलने से गेहूं व सरसों की फसल खराब हो रही हैं। सरकार को किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करानी चाहिए।
धर्मवीर, दादरी निवासी
--- किसानों को घंटो लाइन में लगना पड़ रहा है फिर भी खाद नही मिल रही है। पूरे दिन लाइनों में लगने से लोगों का सारा कामकाज प्रभावित हो रहा है। खाद न मिलने से किसानों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

सुखवीर, रावलधी
वर्जन::
किसानों को यूरिया की कमी नहीं होने दी जाएगी। मैं खुद इस संबंध में किसान सेवा केंद्र की विजिट करूंगा। तुरंत प्रभाव से किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया का प्रबंध कराया जाएगा।
ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें