व्यापारियों ने दादरी- लोहारू मार्ग पर ब्रेकर बनाने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कस्बे के दादरी-लोहारू सड़क मार्ग पर ब्रेकर बनवाने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकिशन फौजी, उपाध्यक्ष मनोज , व्यापारी नेता कटार सिंह, निरंजनलाल ने कहा कि बाढढ़ा-चरखी दादरी व लोहारू रोड पर तेज गति से वाहन चलते हैं। लोहारू रोड पर पोस्ट ऑफिस के समीप डिवाइडर व पेट्रोल पंप के कट के समीप तेज गति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा दुर्घटनाओं में कई लोगों की मृत्यु भी हो चुकी हैं लेकिन प्रशासन व लोकनिर्माण विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए दोनों डिवाइडर के कटों के पास सड़क मार्ग पर ब्रेकर बनाए जाए ताकि वाहनों की गति कम होने से दुर्घटनाओं में कमी आ सके।