फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पोल में 20 दिन से दौड़ रहा करंट, निगम अंजान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के पोल में 20 दिन से दौड़ रहा करंट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी ।
हीरा चौक क्षेत्र में करीब 20 दिन से बिजली के पोल में करंट आने से लोगों में दहशत है। बिजली के पोल पर लगा बॉक्स का ढक्कन टूटा है और इससे गुजरने वाली बिजली की तारें भी नंगी हैं। स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है लेकिन अधिकारियों द्वारा समस्या पर संज्ञान नहीं लेने से लोगों में रोष बना हुआ है। वहीं, शनिवार को पंचनंद चौक पर हुए हादसे के बाद तो स्थानीय लोगों का डर और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

हीरा चौक निवासी पवन गर्ग, मोनू, जीवन, केशव, आनंद, संजय व सुनील ने बताया कि पोल पर लगे पिलर बॉक्स का ढक्कन टूट गया है। इसके बाद से ही यह खुला पड़ा है। इस बारे निगम के अधिकारियों को भी सूचित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पोल से जो बिजली की तारें गुजर रही हैं वे नंगी पड़ी हैं। इस कारण पोल में करंट आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस पोल के साथ लगते चबूतरे पर बच्चे खेलते रहते हैं। हर समय यहां हादसे की आशंका रहती है। इस बारे में कई दफा बिजली निगम के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों की सुस्ती के चलते समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। निगम के एसडीओ विक्रम परमार ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें