फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा दिन ट्रैफिक पुलिस से उलझते नजर आए वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
पुलिस विभाग की ओर से मंगलवार को शहर में जीरो टोलरेंस को लेकर अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान दुपहिया वाहन चालक पुलिस कर्मियों से हर चौक-चौराहे पर उलझते नजर आए। खास बात यह रही कि इनमें न केवल पुरुष, युवा बल्कि महिलाएं भी काफी संख्या में रही। कई जगह तो पुलिस को महिलाओं के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। अमर उजाला की टीम ने शहर में कई जगह पहुंचकर लाइव कवरेज की।
दरअसल, जीरो टॉलरेंस को लेकर एसएसपी बी सतीश बालन के आदेश पर शहर, सदर, लाइनपार व ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को सैकड़ों चालान काटे। कदम-कदम पर पुलिस खड़ी देखकर कई वाहन चालक तो अपना रास्ता ही बदलते नजर आए तो कुछ उलझते रहे। विभाग की ओर से अधिक से अधिक वाहन चालकों के चालान काटने के लिए 100-100 मीटर की दूरी में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस और वाहन चालकों के बीच जमकर हुई बहस
यूं तो पुलिस की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस सजग रही। मगर जहां पुलिस को वाहन चालकों के विरोध का सामना करना पड़ा। उनमें मुख्य रूप से झज्जर मोड़ पर और झज्जर मोड़ के सामने रोहतक रोड पर पुलिस और कई वाहन चालकों के बीच बहस बाजी हुई।

महिला के गुस्से का शिकार हुई ट्रैफिक पुलिस
रोहतक रोड पर एक महिला पुलिस कर्मचारियों से उलझ गई और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगी। दरअसल, महिला की गाड़ी के कागजात तो पूरे थे मगर सिर पर हेलमेट नहीं था। जब उक्त महिला को ट्रैफिक पुलिस ने रुकवाया और हेलमेट न होने की बात कही तो महिला एकदम गुस्से में आ गई और कहा कि उसके तीन हेलमेट पहले चोरी हो चुके है। इसके बाद मामला और गरमा गया। देखते ही देखते ही भीड़ इकट्ठी हो गई। महिला व पुलिस अधिकारियों के बीच काफी देर तक तू-तड़ाक होती रही। आखिरकार महिला के गुस्से को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने उसका कोई चालान नहीं काटा।
विज्ञापन


झज्जर मोड़ पर एक युवक भी उलझा पुलिस से
झज्जर मोड़ पर भी एक युवक ट्रैफिक पुलिस से उलझ गया। यहां पर बात कुछ अलग रही। युवक ने पुलिस कर्मियों पर अभद्र तरीके से व्यवहार करने का आरोप लगाया। युवक का कहना था कि वह दुकान से सामान लेकर निकला था और स्कूटी पर बैठा ही था कि पुलिस ने कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसके पास हेलमेट न होने का चालान काट दिया। जबकि उसके पास उस समय हेलमेट था। इस पर वह आग बबूला हो गया और उसने अपने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। इस दौरान परिजनों की भी पुलिस के साथ काफी नोंक-झोंक हुई और मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें